2 अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की गई जान

By Ankita Published: 27 Jun 2023, 4:24 PM | Updated: 27 Jun 2023, 4:24 PM 1 min read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में 2 दर्दनाक हादसे पेश आए है, यहां दो अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की जान चली गई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों के परिजनों को 10-10 हज़ार की फौरी राहत प्रदान की है।

जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में उपमंडल नादौन के तहत आने वाले गांव नौहँगी में 45 वर्षीय ब्रह्म दास का सीढ़ियों से पैर फिसल गया। निचे गिरने से उसके सिर पर गहरी चोट आई। घटना के बाद उसे उपचार के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वहीं दूसरे मामले में 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत गांव में ही बने चेक डैम में डूबने से हुई है। व्यक्ति बीते दिन से लापता था, लेकिन आज सुबह व्यक्ति का शव गांव के ही चेक डैम में पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।