Loading...

2 दिन बाद बरामद हुआ कनिष्ठ अभियंता का शव, घटनास्थल से मिला 30 कि.मी. दूर

PARUL • 26 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन पहले जिला कांगड़ा के आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेश का पैर फिसल गया था जिस कारण वह नदी में गिर गया था। जिसके बाद मौसम में खराबी के चलते राजेश की तलाश में मुश्किलें आ रही थी। लेकिन आज मौसम में सुधार रहने के कारण सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और राजेश के शव को बरामद किया गया।

बता दें कि अभियंता राजेश जलाड़ी के पास डिब्बा में बनेर खड्ड किनारे बने पंप हाउस निरीक्षण करने के लिए गया था। जिस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। राजेश के साथी कर्मचारियों ने बताया कि वह नदी मे गिरा तो उन्होंने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन नदी में पानी का बहाव इतना तेज था कि राजेश नदी में बह गया।

उन्होंने बताया कि काफी देर तक ढूँढने पर भी राजेश का कोई पता नहीं मिला। जिसके बाद उनहोंने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत ही एनडीआरएफ की टीम को बुलाया और तलाश शुरु की। लेकिन मौसम बिगड़ने के कारण राजेश की तलाश करने में काफी मुश्किलें आई।

आज साफ मौसम होने के कारण पुलिस द्वारा सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और राजेश के शव को घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर नंदपुर भटोली में बरामद किया गया।

जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने राजेश के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।