Loading...

2 भाईयों ने 9 वर्षीय बहन के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ankita • 21 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके नाबालिग भाई और चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सीडब्ल्यूसी कुल्लू के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता 9 साल की है।

लड़की के साथ 8 साल के नाबालिग लड़के और चचेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। काऊंसलिंग के दौराल नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई वारदात का खुलासा किया। एसपी खुशहाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।