Loading...

20 फरवरी को नाहन के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, लोगों से सहयोग की अपील

Ankita • 17 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

नाहन विद्युत उपमंडल के तहत 20 फरवरी सोमवार सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। सहायक उपमंडल नाहन के अनुसार 33 केवी गिरीनगर नाहन की 33/11 केवी बंद रहेगा , दो सड़का तथा सभी 11 केवी फीडरो का मरम्मत कार्य किया जाना है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति मिलती रहे।

जारी सूचना का आधार पर नाहन तथा उसके आसपास क्षेत्र में शंभूवाला ,बड़ाबन, सतीवाला , मातरभेड़ों, कटासन,गडडा- भुड्डी, विक्रम बाग, आमवाला, सैनवाला, बाकाबड़ा, देवनी, मोगिनंद, बोगरिया घाट, सलानी, कटोला, गदपेला, सुरला चासी, जबल का बाग, जमटा, पंजाहल आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल के द्वारा उपभोक्ताओं से इस दिन के लिए संयम और सहयोग बनाने की अपील की है।