20 मई को यहां होंगे अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रायल…

By Ankita Published: 18 May 2024, 4:31 PM | Updated: 18 May 2024, 4:31 PM 1 min read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रायल प्रक्रिया सोलन के ठोडो ग्राउंड में होगी।

इसमें जिला सोलन की अंडर-23 क्रिकेट टीम के लिए चयन किया जाएगा। ये ट्रायल 20 मई को सुबह 10:30 बजे सोलन के ठोडो ग्राउड में लिए जाएंगे।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने ट्रायल देने आ रहे खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि वे अपने साथ मूल दस्तावेज जिसमें हिमाचली सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं।