20 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जेब से मिला सुसाइड नोट
HNN/सोलन
जिला सोलन में बालाजी मंदिर के पास 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक युवक की पहचान अंशु (20) पुत्र मोहन साहा निवासी गांव बधाहन बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को परवाणु थाना के हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना मिली कि आशापूर्णी मंदिर व बालाजी मंदिर के बीच कच्चे रास्ते में एक व्यक्ति खैर के पेड़ से लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर वहां पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
पुलिस को युवक की जेब से सुसाइड नोट व 2670 रुपए सहित मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।