Loading...

2027 में कांग्रेस फिर से बनाएगी सरकार- बावा हरदीप

By Ankita Published: 22 Jul 2024, 10:07 PM | Updated: 22 Jul 2024, 10:17 PM 1 min read

इंटक की 108वीं बैठक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न

HNN/ शिमला

2027 में प्रदेश में कांग्रेस लगातार दोबारा सरकार बनाएगी। जिसके लिए इंटक लगातार जुट जाएगी। यह बात इंटक के पदाधिकारियों उमेश शर्मा, जगत राम शर्मा, राहुल मेहरा, पूर्ण चन्द, संजय सैनी, रूप सिंह ठाकुर व जगतार सिंह ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की 108वीं बैठक में कही। उक्त बैठक राजीव भवन शिमला में नालागढ़ के विधायक एवं प्रदेश इंटक के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में इंटक से संबंधित सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश इंटक को नालागढ़ से विधायक बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश ने इंटक को ओर मजबूत किया जाएगा। जिसके लिए वह प्रदेश में हर जिले का दौरा करेंगे। सबसे पहले सितम्बर माह में इसकी शुरुआत बिलासपुर से करेंगे।

उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं से वह भली भांति अवगत हैं व जल्द ही श्रम मंत्री से विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक रखेंगे। उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड में लंबित पड़े मजदूरों के क्लेमों को अतिशीघ्र दिलवाया जाएगा। ताकि कामगारों की आर्थिकी को मजबूत किया जा सके। जिला श्रम अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई।

बावा ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों के लंबित पड़े देय भत्तों के बारे में सरकार से चर्चा कर उसकी अदायगी जल्द करने और जोर दिया जाएगा। बावा ने इस अवसर पर नालागढ़ की जनता के साथ इंटक का भी धन्यवाद किया। जिन्होंने उन्हें उच्च पद पर आसीन करवाया। इस बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष, महासचिव व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।