21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
सिरमौर में 24 साल के युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम,गई जान
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पुराना मटौर में 21 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय नीलेश गांव मुंदर तहसील, जिला विसहनपुरा, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक नीलेश और उसका परिवार मजदूरी करता है। पुलिस को सूचना मिली कि झारखंड के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेजा।
साथ ही मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। पुलिस द्वारा मृतक परिजनों से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
