21 वर्षीय वन रक्षक की दो माह पहले पीलिया ग्रस्त होने से हुई मौत

By PARUL Published: 12 Sep 2023, 1:07 PM | Updated: 12 Sep 2023, 1:07 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में जब मानसून के कहर से लोगों को राहत मिली तो लगातार फ़ैल रही बीमारियां लोगों के लिए परेशानियों का कारण बन रही है। जहां इतने दिनों से लोग स्क्रब टायफस से ग्रसित हैं तो वहीं अब पीलिया के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।

बता दें कि जिला हमीरपुर में दो महीने से पीलिया से ग्रसित 21 वर्षीय वन रक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय जतिन रांगड़ा पुत्र कुलदीप सिंह निवासी सराहकड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जतिन बीते दो माह से पीलिया का उपचार करा रहा है। टौणी देवी अस्पताल में उपचार के बाद वह ठीक हो गया था।

जिसके बाद उसने ड्यूटी पर जाना शुरू किया तो अचानक फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए लुधियाना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उसने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिए। जतिन अपने पीछे माता-पिता और एक बहन को छोड़ गया है।