Loading...

22 बकरियों की चोरी का मामला सुलझा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 18 बकरियाँ बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Jun 2025 • 1 Min Read

टीम पालमपुर की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी नूर मोहम्मद उर्फ लाली के पास से 7 बकरियाँ, अन्य आरोपियों से 11 बकरियाँ बरामद

पालमपुर

बकरियों की चोरी की गुत्थी सुलझी
पालमपुर पुलिस ने पशु चोरी के एक बड़े मामले को सुलझाते हुए 22 बकरियों की चोरी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नूर मोहम्मद उर्फ लाली को 7 बकरियों सहित गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपियों के पास से 11 बकरियाँ बरामद की गईं।

मुख्य आरोपी पर पहले से हैं आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार नूर मोहम्मद उर्फ लाली पहले भी इस तरह की चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ पशु चोरी के आरोप में अभियोग दर्ज कर लिया है।

अभी बाकी है एक आरोपी और 4 बकरियाँ
पालमपुर थाना की टीम ने बताया कि इस मामले में अभी एक आरोपी की तलाश की जा रही है, जो फरार है। उसके पास शेष 4 बकरियाँ होने की आशंका है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

तेजी से हुई कार्रवाई ने दिलाया राहत
इस त्वरित कार्रवाई से पशुपालकों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने पालमपुर पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि पशु चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।