लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ankita | 12 फ़रवरी 2023 at 11:57 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र में एक युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वही शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को दिए गए बयान में 22 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे लगातार परेशान करता था और आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म भी किया। जिसके बाद पीड़िता ने इस बाबत अपने परिजनों को बताया। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से आरोपी को जल्द हिरासत में लेने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को जल्द ही हिरासत में लेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]