22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
HNN/सोलन
सोलन जिला में पुलिस थाना बद्दी के तहत 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतका गरिमा उत्तर प्रदेश के तमौरी गांव, बाराबंकी जिले की निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश नाम के युवक ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ अमरावती वार्ड नंबर 8 के पास एक फ्लैट में रहता है। बीते कल जब वह उठा तो उसकी बहन ने फंदा लगा लिया था।
आकाश ने बताया कि उसकी बहन पंखा बनाने वाली कंपनी में रिसैप्शन पर काम करती थी। लेकिन कुछ समय पहले उसकी बहन गरिमा ने त्याग पत्र दे दिया था। जिसके बाद से ही वह नौकरी की तलाश कर रही थी। लेकिन लंबा समय बीत जाने तक उसे नौकरी नहीं मिल रही थी। इस कारण वह परेशान थी।
भाई आकाश ने संदेश जताया है कि उसकी बहन ने परेशानी में आकर फंदा लगा लिया है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतका के भाई के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।