Loading...

22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 3 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में 22 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतका की पहचान दीपा देवी (22) पत्नी हुक्म चन्द निवासी करेड़ डाकघर व तहसील बन्जार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल लाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपा देवी ने करेड़ के साथ लगते जंगल में जाकर कायल के पेड़ में रस्सी का फंदा लगा आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस को मौके से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही शरीर पर अन्य जगह किसी तरह की चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।