Loading...

23 वर्षीय युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

PARUL • 17 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में सेउबाग में 23 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संतोष कुमार निवासी लोहारड़ी तहसील मुल्थान जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, संतोष वर्तमान में कुल्लू में काम करता था और सेउबाग में किराए के कमरे में रहता था। इस दौरान खांसी से पीड़ित होने पर गलती से कोई दूसरी दवा खाली। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।