23 विभागों में पीएचडी की 137 सीटें भरने की प्रक्रिया शुरू
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 23 विभागों में पीएचडी की 137 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 14 मार्च से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एप्लीकेशन उपलब्ध करवा दी जाएगी।
यानि की 14 मार्च से ऑनलाइन फार्म भरे जा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने 30 मार्च तक एप्लीकेशन जमा करने की तारीख तय की गई है। प्रवेश परीक्षा 80 अंक की होगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 50 फीसदी, आरक्षित वर्ग के छात्रों के लिए 45 फीसदी रहेंगे।
नेट जेआरएफ अन्य राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा में प्राप्तांक का 10 फीसदी तक अधिमान मिलेगा। एसएलईटी और एमफिल को प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक पर 50 फीसदी तक अधिमान मिलेगा।