25 वर्षीय युवक ने निगली जहरीली दवा, गई जान
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर में थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत भदरू पंचायत में जहरीली दवा निगलने से एक युवक की जान चली गई है।
मृतक की पहचान सौरभ (25) पुत्र सर्वजीत निवासी गांव सलयाल के तौर पर रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, परिवार भोजन के लिए उसका इंतजार कर रहा था। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो सब ने उसे ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान वह घर की छत पर मिला। उस समय उसकी तबीयत ज्यादा खराब थी।
परिजन द्वारा सौरव को नादौन अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रैफर किया जहां पर उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।