25 अगस्त को होगी कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 25 अगस्त को आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे। कैबिनेट में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू हो रहा है जो नौ सितंबर तक चलेगा। बैठक बैठक इसी तरह विभिन्न विभागों में भर्तियों को भी मंजूरी मिल सकती है।
वहीं आपदा से प्रभावित परिवारों को हुए भारी नुकसान के राहत एवं पुनर्वास के लिए राहत पैकेज का भी कैबिनेट में ऐलान हो सकता है। इसके अलावा कैबिनेट में विधेयकों के अलावा कर्मचारियों-पेंशनर के लंबित महंगाई भत्ते डीए व एरियर को लेकर भी चर्चा हो सकती है।