लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

25 वर्षीय फौजी सचिन ने आर्मी के चंडी मंदिर अस्पताल में ली अंतिम सांस

Ankita | 23 मई 2023 at 2:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

20 फरवरी को चलती ट्रेन से लुटेरों ने दिया था फैंक

HNN/ पच्छाद

जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद का 25 वर्षीय फौजी सचिन शर्मा पुत्र देव स्वरूप निवासी नावल ने बीती शाम अस्पताल में दम तोड़ दिया है। बता दें सचिन ने आर्मी के चंडी मंदिर अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार 6 अप्रैल 2023 को सचिन के घर बेटी ने जन्म लिया। 20 मई तक सचिन बिलकुल ठीक था। तेजी से स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

21 मई की सुबह भी सचिन ने बातचीत की, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे स्वास्थ्य बिगड़ता गया। 48 घंटे के भीतर ही सचिन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सचिन अपने पीछे डेढ़ महीने की बेटी, पत्नी नेहा शर्मा, मां कमलेश देवी के अलावा कॉलेज में पढ़ रही बहन साक्षी शर्मा को छोड़ गया है।

गौरतलब है कि 72 टैंक रेजीमेंट से 4 राष्ट्रीय राइफल्स में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत फौजी 20 फरवरी को करीब एक माह की छुट्टी के बाद वापस डयूटी पर लौट रहा था। इसके लिए सचिन ने अंबाला से जम्मू की ट्रेन ली थी। टांडा रेलवे स्टेशन से आगे सचिन की आंख खुली तो पाया 2-3 व्यक्ति सवारियों के बैग को तलाश रहे थे। साथ ही महिलाओं से छेड़छाड कर रहे थे।

इस पर सचिन ने आपत्ति की तो झड़प हो गई। एक ने सचिन पर पीछे से सिर पर वार कर दिया। लुटेरों ने सचिन का पर्स निकाला। इसके बाद उसे अचेत अवस्था में चलती ट्रेन से ही नीचे फैंक दिया गया। रात भर पटरी के नजदीक पड़ा रहा। होश आने पर बमुश्किल समीप एक गौशाला में पहुंचा। मौजूद लोगों ने उसे टांडा अस्पताल पहुंचाया।

सचिन ने पूरी घटना यूनिट को भी बताई। लुटेरे बैग व पैसों के अलावा सचिन की सरकारी वर्दी भी ले गए थे। वहीं एसडब्ल्यूआर सचिन शर्मा की पार्थिव देह को मंगलवार शाम तक लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हादसे के कुछ समय बाद ही सचिन कोमा में चला गया था। उधर, सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए तुरंत ही 15 हजार की राशि जारी कर दी गई है। जल्द ही 5 लाख रुपए की राशि का चैक भी भेंट किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]