Loading...

25 वर्षीय युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Ankita • 24 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब में एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। हालाँकि व्यक्ति ने यह खौफनाक क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय फदर खान गुल आसार गांव उपमंडल अंब जिला ऊना के रूप में हुई है। व्यक्ति के परिजनों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भिजवाया, जहां से चिकित्स्कों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।

जानकरी के अनुसार, फदर खान ने अचानक ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसके परिजन घबरा गए। जिसके बाद उसके परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले आए। चिकित्स्कों द्वारा इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ अंब आशीष पठानिया ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।