Loading...

25 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 13 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में थाना बड़सर के समीप पिपलू चौक के पास टेंट हाउस में काम करने वाले 25 वर्षीय अविलाश ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अविलाश कुमार पुत्र सुशील कुमार मधुवन बिहार, सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक युवक के साथी सोनू के मुताबिक शाम को उन दोनों ने एक साथ खाना खाया और अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब टेंट हाउस का मालिक दुकान पर पहुंचा तो अविनाश नहीं उठा। जब उसे उठाने के लिए कमरे में गए तो अविलाश फंदे से झूल रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

इस मामले में सोनू व टेंट हाउस मालिक के साथ कुछ अन्य लोगों के भी बयान कलमबद्ध किए गए हैं। उधर, थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि पिपलू चौक के समीप सहारनपुर निवासी अविलाश द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगामी कार्रवाई की जा रही है