26 वर्षीय प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
सिरमौर में 24 साल के युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम,गई जान
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में 26 वर्षीय प्रवासी युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र रूपाली निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेंद्र कुमार खुंबन गांव डाकघर अमरोह तहसील व जिला हमीरपुर में रहता था और मेहनत मजदूरी करता था। मृतक की शादी नहीं हुई थी। इस दौरान उसने किन्हीं अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।