लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

26 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में मौत

SAPNA THAKUR | 10 जून 2022 at 11:01 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

थाना धर्मशाला के अंतर्गत एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला का पति अत्यधिक शराब का सेवन करता था तथा उसे पीटता भी था। इसी से परेशान होकर महिला ने उक्त खौफनाक कदम उठाया। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी 2015 में हुई थी और वह अपने पति की शराब पीने की लत व मारपीट से तंग थी। मायका पक्ष ने बताया कि 6 जून को महिला को उसके पति ने शराब के नशे में पीटा। जिसके बाद महिला ने तंग आकर घर में मौजूद कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे धर्मशाला अस्पताल लेकर गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यहां पर जब महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया परंतु बीते रोज महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]