27 अक्तूबर से शुरू होगी अंडर-19 गर्ल्स की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
उच्च शिक्षा विभाग सोलन की बैठक में प्रतियोगिता को लेकर अंतिम रूपरेखा की गई तैयार
HNN/सोलन
जिला सोलन में उच्च शिक्षा विभाग के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें 27 से 30 अक्तूबर तक सोलन के ठोडो मैदान में होने वाली अंडर-19 गर्ल्स की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर अंतिम रूपरेखा तैयार की गई।
उच्च शिक्षा विभाग सोलन के उपनिदेशक जगदीश नेगी द्वारा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि सोलन में पहली बार अंडर-19 गर्ल्स के लिए राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है।
जिसमें प्रदेशभर से 600 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल द्वारा किया जाएगा।