Loading...

27 अगस्त से नौ सितंबर तक होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र

Ankita • 20 Aug 2024 • 1 Min Read

विधानसभा की सुरक्षा में तैनात होंगे 500 पुलिस जवान

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से नौ सितंबर तक आयोजित होगा। विधानसभा की सुरक्षा में 500 पुलिस जवान तैनात होंगे। 60 होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे। विधानसभा सचिवालय में ई-प्रवेशपत्र ऑनलाइन आवेदन पर ही दिया जाएगा।

ई-विधान प्रणाली के तहत विधानसभा सचिवालय इसे ऑनलाइन तरीके से मुद्रित करेगा। यह आवेदन सभी ई-प्रवेश पत्र की जांच के लिए पुलिस द्वारा कंप्यूटरीकृत जांच केंद्र, मुख्य द्वारों पर स्थापित किए जाएंगे। क्यूआर कोड से प्रवेश पत्र जांचने के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान अधिकारी दीर्घा में सिर्फ प्रशासनिक सचिव बैठेंगे। इसके बाद विभागों के प्रमुख आ सकेंगे। प्रेस संवाददाताओं का प्रवेश यथावत गेट नंबर 3, 4, 5 व 6 से ही रखा जाएगा।