27 वर्षीय प्रवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर के तहत आने वाले झनियारी क्षेत्र में एक 27 वर्षीय प्रवासी महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय महिला निवासी गांव बलराऊ आजम, तहसील और जिला बरेली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार, महिला अपने परिवार के साथ झनियारी क्षेत्र में रहती थी।
इसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे बेसुध हालत में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि मौत किन कारणों से हुई इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बता दें महिला अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई है जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल है। एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्यवाही कर रही है।