Loading...

27 वर्षीय युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

PARUL • 5 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धमेड़ में एक 27 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को 2 नवंबर को सुचना मिली थी कि एक 27 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया।

बता दें कि जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जब युवक की तबियत खराब हुई तो उसके परिजन उसे उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले गए। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।