27 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/ कुल्लू
कुल्लू स्थित बंजार उपमंडल में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने बंजार सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। हालांकि युवक ने आत्महत्या क्यों की है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी अनुसार, दलीप सिंह (27) पुत्र डोला सिंह निवासी गांव फागू धार डाकघर चेथर तहसील बंजार का शव पुश्तैनी मकान की कड़ी से फंदे पर लटका हुआ मिला। युवक के परिजनों ने जब दिलीप को फंदे पर झूला हुआ देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए गए। इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा गया।