Loading...

28 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, गई जान

By Ankita Published: 2 Jul 2024, 10:03 PM | Updated: 2 Jul 2024, 10:03 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा की करमाली पंचायत के गांव खड़ोल की 28 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रजनी बाला पत्नी सोहन सिंह निवासी खड़ोल के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। बता दें कि सोमवार सुबह रजनी बाला ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

तबीयत बिगड़ती देख परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने रजनी बाला को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अनिल कश्यप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।