28 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, 3 गिरफ्तार
HNN/ऊना
जिला ऊना में एक 28 वर्षीय युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामपाल निवासी बरनोह तहसील एवं जिला ऊना के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक धर्मेंद्र दौलतपुर गांव में एक ईंट भट्ठा का संचालन करता था। इस काम में उसके साथ तीन पार्टनर भी थे। धर्मेंद्र ने भट्ठे के लिए काफी कर्ज लिया था। बताया जा रहा है कि उसके तीन पार्टनरों ने उसे भट्ठा संचालन के लिए कर्ज की एवज में उनके हिस्से में आती राशि को नहीं चुकाया था।
जिसके चलते उसे बैंक की ओर से फोन आना शुरू हो गए थे। जिसके बाद से मृतक धर्मेंद्र मानसिक तनाव था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया और जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया।
लेकिन वहां पर युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन युवक पीजीआई तक का सफर तय नहीं कर सका और उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मामले की पुष्टि मोहन रावत डीएसपी हरोली द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ भी की जा रही है।