Loading...

28 वर्षीय युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, गई जान

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में 28 वर्षीय युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय ललित पुत्र गौरी शंकर निवासी गांव पैडी देयौठी के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने अचानक ही किसी जहरीली पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत ज्यादा बिगड़ती देखा परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले आए।

प्राथमिक उपचार के उपरांत डॉक्टर ने उसे आईजीएमसी शिमला रैफर किया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।