Loading...

28 वर्षीय विवाहित महिला ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 1 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के उपमडंल हरोली में एक 28 वर्षीय विवाहित महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान अंजली पत्नी मक्खन सिंह निवासी पोलियाबीत के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अंजली देहलां की निवासी थी। जिसकी तीन साल पहले मक्खन सिंह से शादी हुई थी, जिससे एक बेटा भी था। वहीं मक्खन सिंह करीब 11 महीने पहले नौकरी के सिलसिले में विदेश चला गया था। जिसके बाद से अंजली अपने बेटे, सास व ससुर के साथ रहती थी। इसी दौरान बीते कल अंजली ने यह खौफनाक कदम उठाया और फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

जब मृतका के मायके को उसकी मौत की खबर मिली तो उन्होंने ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मृतक अंजली के भाई मुनीष कि ससुराल पक्ष पिछले लंबे समय से उसकी बहन को प्रताड़ित करते हैं। जिसके बारे में अंजली ने कई बार बताया। मुनीष ने बताया कि ससुराल पक्ष से तंग आकर या तो अंजली ने ऐसा कदम उठाया या फिर ससुराल पक्ष ने हत्या की है। मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा की गई है।

उन्होंने बताया कि अंजली के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों ने मामले की गहराई से जांच करने की बात कही है। वहीं एएसपी संजीव भाटिया मामले को लेकर मृतक के भाई सहित ग्रामीण मिले थे। उन्होंने कहा कि मृतक के भाई के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।