Loading...

28 सितंबर को जिला के इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…..

PARUL • 26 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर, 2023 को आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 28 सितंबर , 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक हिमाचल पथ परिवहन निगम कार्यशाला, गरीब बस्ती, लोक निर्माण विभाग परिधि गृह चंबाघाट, ब्लेसिंग हेल्थकेयर, सूर्य किरण कालोनी, बावरा, कथेड़, बसाल, मेगा सिटी, बाम्बे प्लास्टिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा हाउंसिंग बोर्ड बसाल, धाला, डांगरी, पट्टी, गुगाघाट, कालाघाट, पोकन, धरोट, आंजी सलुमणा, गारा, परिहार की बेर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।