Loading...

29 और 30 अक्तूबर को जिला सोलन के प्रवास पर होंगे डॉ. शांडिल

PARUL • 28 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 29 तथा 30 अक्तूबर, 2023 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. शांडिल 29 अक्तूबर, 2023 को दिन में 12:30 बजे पुलिस मैदान सोलन में ज़िला सोलन प्रेस ऐसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग में मुुख्य अतिथि होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री 30 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10:30 बजे सोलन के शामती स्थित एम.एस. पंवर इंस्टीटयूट ऑफ कॉम्यूनीकेशन एंड मेेनेजमैंट के सत्याग्रह सम्मेलन कक्ष में विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

डॉ. शांडिल इसी दिन 12:05 बजे सोलन के एतिहासिक ठोडो मैदान में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियों की खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।