लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

3 नाबालिग लड़कियां हुई लापता, परीक्षा देने के बाद नहीं लौटी घर

PARUL | 2 सितंबर 2023 at 12:27 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के मल्याणा क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कियां लापता हो गई है। बताया जा रहा है कि इन तीन लड़कियों में से दो बहने हैं और एक उनकी सहेली है। तीनों नाबालिग लड़कियों की उम्र 12 से 14 साल की है। परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता लड़कियों के परिजनों ने बताया कि तीनों लड़कियां सुबह स्कूल में परीक्षा देने गई थी। उन्होंने परीक्षा दी और वहां से लापता हो गई। जब देर शाम तक वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन उनका कोई पता नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने थक हार कर ढली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

परिजनों ने शिकायत दर्ज करते समय बताया कि तीनों लड़कियां घर में बिना बताए चली गई हैं और अब तक वापिस नहीं लौटी। पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस को सुचना मिली कि तीनों लड़कियां चंडीगढ़ में हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर एक टीम का गठन किया और पुलिस की टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई।

सुनील नेगी एएसपी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि बताया कि लड़कियों को ढूंढ़ने के लिए पुलिस की टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है। जल्द ही लड़कियों को ढूंढ लिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]