Loading...

3 निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों के कामकाज पर सरकार कर रही जांच

PARUL 29 Sep 2023 Edited 29 Sep 1 min read

HNN/सोलन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिक्षा सचिव राकेश कंवर की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी को गठित किया है। इस कमेटी द्वारा एमएमयू (महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय ) समेत 3 निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों की कार्यप्रणाली पर सरकार द्वारा जांच की जा रही है। कॉलेजों की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाया है कि स्टेट कोटे की सीटें को कम करने और मैनेजमेंट कोटे में अधिक फीस ली जा रही है।

बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान एमएमयू समेत 3 निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठे हैं। जिसके चलते शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर इन निजी कॉलेजों में जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेजों के फीस ढांचे को शिक्षा विभाग मंजूरी देता है। सोलन जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में कई अनियमितताएं हो रही हैं। स्टेट कोटे की 50 फीसदी सीटों में गिरावट आई है। फीस में भी काफी अंतर है।

उन्होंने बताया कि 5 साल के मेडिकल कोर्स की फीस करीब 50.82 लाख रुपए है। मैनेजमेंट कोटे में दोगुनी करीब 95.83 लाख रुपए फीस बनती है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फंड के साथ-साथ हाॅस्टल फीस की भी जांच की जाएगी। स्टेट कोटे की सीटों में कमी क्यों हुई है, इसका भी पता लगाया जाएगा। अब दोबारा से क्या इन सीटों को बढ़ाने के लिए संशोधन किया जा सकता है या नहीं, इसका पता भी जांच कमेटी लगाएगी।

विद्यार्थियों से वसूल की गई अधिक फीस वापस करने के प्रावधान भी तलाशे जाएंगे। जियोलॉजिकल सर्वेशिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्थित सभी विश्वविद्यालयों और मेडिकल कॉलेजों का जियोलॉजिकल सर्वे भी करवाया जाएगा। इसके लिए साइट विजिट किया जाएगा।