HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के रौहीं गांव में 3 परिवारों के रिहायशी मकान में आग लग गई। इस घटना से पीड़ित परिवारों को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, बलबीर सिंह व कुलदीप पुत्र किरपु राम के रिहायशी मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। मकान के अंदर रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया है।
घरों से निकलती आग को देख स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। लोगों के सहयोग से काफी देर बाद आग को बुझाया गया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर चौकी भोरंज की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

