Loading...

3 माह की नन्ही बच्ची को मदद की बड़ी दरकार

SAPNA THAKUR • 1 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

मंडी जिला की ग्राम पंचायत नस्लोह में 3 माह की नन्ही बच्ची को मदद की बड़ी दरकार है। असल में नस्लोह पंचायत के रहने वाले धीरज कुमार की 3 माह की मासूम बच्ची गंभीर बीमारी से जूझ रही है। बच्ची का इलाज़ हर हफ्ते मेडिकल कॉलेज नेरचौक से चल रहा है जबकि इससे पहले पीजीआई चंडीगढ़ में भी बच्ची का उपचार करवाया गया है।

बच्ची के पिता धीरज कुमार ने बताया, उनकी बेटी रव्या बीमारी से जूझ रही है जिसका उपचार चल रहा है। बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बच्ची के उपचार के लिए उसे हर सप्ताह हजारों रुपए का खर्चा करना पड़ता है। जिससे अब वह आर्थिक तंगी से जुझ रहे हैं।

परिवार ने बेटी के इलाज के लिए दानी सज्जनों से भी गुहार लगाई है ताकि उसकी बच्ची का उपचार अच्छे से हो सके। हालांकि दानी लोगों ने हाथ खोल कर दान करना भी शुरू कर दिया हैं। बच्ची के पिता धीरज कुमार को मदद देने के लिए गूगल पे न. 7559654430 पर सहयोग किया जा सकता है।