Loading...

30 जनवरी को आयोजित होने वाला आरएलए चंबा का ड्राइविंग टेस्ट स्थगित

Ankita • 21 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकारी चंबा के तहत 30 जनवरी को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होना था। बता दें कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते यह आयोजित होने वाला ड्राइविंग टेस्ट शेड्यूल को स्थगित किया गया है।

यह जानकारी एसडीएम चंबा अरुण शर्मा द्वारा दी गई है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट को लेकर आगामी तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।