Loading...

30 और 31 जनवरी को प्रस्तावित बैंक कर्मियों की हड़ताल स्थगित

PRIYANKA THAKUR • 28 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

वेतन वृद्धि और बैंकों में पांच कार्य दिवस सहित अन्य मांगों को लेकर प्रस्तावित बैंक कर्मियों की 30 और 31 जनवरी की हड़ताल स्थगित कर दी है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने मुंबई में बैठक के दौरान हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया।

यूएफबीयू देश के अधिकतर बैंक कर्मियों और अधिकारियों की यूनियनों का प्रतिनिधित्व करती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर एसोसिएशन के उप महासचिव नरेंद्र चौहान ने बताया कि मुंबई में हुई बैठक में बैंक कर्मियों की सभी मांगों पर चर्चा हुई है। जिसके बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के प्रदेश कन्वीनर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में बैंक कर्मियों की अधिकतर मांगों पर सहमति बन गई है, इसलिए हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया है।