Loading...

30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान- डॉ. प्रवीण

Ankita 29 Jan 2024 Edited 15 Mar 1 min read

HNN/ बिलासपुर

30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय कुष्ठ रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि लोगों को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करने के लिए जिले में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ रोग पखवाड़े को स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जाएगा।

इस पखवाड़े के अंतर्गत कुष्ठ रोग के मरीजों की तलाश की जाएगी तथा जनसाधारण को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रोग्राम अधिकारी डॉक्टर महेंद्र ने बताया कि इस अभियान को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंचायत आशा वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी व अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा, ताकि हर कुष्ठ रोगी को इलाज मिले।

उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग का इलाज संभव है अगर किसी व्यक्ति को हल्के पीले ,लाल चकते हो तो तथा हाथ पाव की उंगलियों में सूनापन हो, आंखों की भौहे से बाल झड़ रहे हो, दर्द ,लालिमा और जलन की दिक्कत हो सकती है। अगर ऐसे लक्षण किसी व्यक्ति में देखते हैं तो वह तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना इलाज व परामर्श ले।

ताकि बीमारी की पहचान हो सके और उसको सही इलाज मिल सके। प्रोग्राम अधिकारी ने कहा कि वर्ष अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक सात नए कुष्ठ रोग की पहचान की गई तथा इस समय जिला में 12 रोगी उपचारधीन है। अगर कोई व्यक्ति कुष्ठ रोगी के साथ लंबे समय तक संपर्क में रहा है (इलाज से पहले) तो उस व्यक्ति को सिंगल डोज (पीइपी )के द्वारा उसका उपचार किया जाएगा। ताकि आने वाले समय में वह व्यक्ति कुष्ठ रोग से पीड़ित न हो।