30 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, गई जान
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत मैहरी काथला के पलियां गांव में 30 वर्षीय एक महिला ने किसी जहरीले पदार्थ को निगल कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक, डिंपल कुमारी आयु 30 वर्ष निवासी पलियां, घुमारवीं ने अपने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही महिला के परिजनों को इस बात का पता चला तो वह तुरंत उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़ा लेकर गए।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत एम्स कोठीपुरा बिलासपुर का रैफर किया। एम्स में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
