30 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, पीजीआई रेफर
HNN/ऊना
जिला ऊना के धमांदरी 30 वर्षीय महिला ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की पहचान 30 वर्षी नीतू निवासी धमांदरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नीतू ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।