30 वर्षीय युवक को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार
सांकेतिक इमेज
HNN/ऊना
जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत आने वाले टाहलीवाल में पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर 30 वर्षीय युवक से 5.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय कुलदीप सिंह निवासी टाहलीवाल वार्ड नंबर 5 के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि आरोपी कुलदीप लंबे समय से नशे का धंधा कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने टाहलीवाल वार्ड नंबर 5 अचानक दबिश दी और उससे 5.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच भी शुरू कर दी है।
डीएसपी हरोली मोहन रावत द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी इस कारोबार में जेल जा चुका है।