Loading...

30 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर की आत्महत्या

PARUL • 12 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में उपमंडल सुंदरनगर की जुगाहन पंचायत में एक 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तम चंद पुत्र तुलसी राम निवासी गांव जरल डाकघर जुगाहन तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तम चंद बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया। सोमवार दोपहर 1 बजे तक उसके कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने उसे काफी आवाजें लगाई। लेकिन जब काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया।

तभी कमरे में युवक को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सुंदनगर में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के समय और कारणों का सही पता चल पाएगा। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।