30 सितंबर को दि बडूहा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति का कार्यकाल होगा पूरा
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल एवं ग्राम पंचायत सोहारी के अंतर्गत आने वाली दि बडूहा कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के सदस्यों को सूचित किया जाता है, कि सभा की प्रबंधन कमेटी का कार्यकाल दिनांक 30 दिसंबर को पूर्ण होने जा रहा है।
यह जानकारी सभा के सचिव भाग सिंह ने दी। अतः सभा के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि 28 नवंबर से पहले जिनका ऋण उपभोक्ता डिफाल्टर हो चुके हैं,वह ऋण चुकाने की कृपा करें। अन्यथा में 30 दिसंबर को होने वाले चुनाव में मत डालने व चुनाव लड़ने के अधिकारी नहीं होंगे। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
सचिन ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। और 30 दिसंबर को चुनाव होगा। इस सूचना का विशेष कर ध्यान रखें।