Loading...

31 अक्तूबर व 1 नवंबर को जिला के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…..

PARUL • 30 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अक्तूबर तथा 1 नवंबर, 2023 को सोलन जिला के चायल फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर तथा 1 नवंबर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक टिक्कर, जेठना, जडयाल, घट्टी, नगाली आई पी एच, नेचर विला, चायल, ग्रीन वैली, मांजू प्राईम, एमराल्ड वैली, नंदना एस्टेट, डूबलू, हिन्नर और कुरगल आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा शकारग, कल्याणा, झाल, कनोरी, घेवा, टकराणा स्टेज वन एवं टू, कुरगल उठाऊ जलापूर्ति योजना, कानो, काली टिब्बा रिजोर्ट, सैनिक स्कूल चायल, एमईएस एवं आस-पास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि खराब मौसम अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।