31 मार्च से 5 अप्रैल तक बंद रहेगा लोअर लंबागांव सड़क मार्ग
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में जयसिंहपुर-सुजानपुर सड़क मार्ग पर लोअर लंबागांव बाजार में पेवर ब्लॉक डालने के कार्य के चलते यह सड़क मार्ग लोअर लंबागांव में 31 मार्च से 5 अप्रैल तक बंद रहेगा।
एसडीओ पीडब्ल्यूडी अंकित समकड़िया ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान वाहन चालक जयसिंहपुर से कमांद भाटी जिलाहपट्ट संदरो अपर लंबागांव सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।
एसडीओ पीडब्ल्यूडी अंकित समकड़िया ने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।