31 वर्षीय व्यक्ति की ससुराल में संदिग्ध हालात में हुई मौत

By PARUL Published: 11 Oct 2023, 4:21 PM | Updated: 11 Oct 2023, 4:21 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में एक 31 वर्षीय व्यक्ति की अपनी ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय कुलबीर कुमार निवासी गांव फागत डाकघर सलाओं तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कुलबीर अपने ससुराल बणी पंडता गांव आया था। जिस दौरान देर अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह उल्टियां करने लगा। जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी भराड़ी पहुंचाया। लेकिन वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पति मायके में पहुंचकर लड़ाई झगड़ा कर रहा था और अचानक उल्टियां करना शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि बेटे की हत्या की गई है। पिता सदा राम ने बताया कि उसका बेटा ससुराल गया था।

रात को फोन आया कि उसके बेटे की तबीयत खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे के पास करीब एक लाख रुपए थे, जो गायब हैं। साथ ही मोबाइल भी नहीं मिला है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।