Loading...

32 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, पीजीआई रेफर

PARUL • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में सदर थाना के तहत कुरियाला में 32 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की पहचान मनिद्र कौर निवासी कुरियाला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बीते कल मनिद्र कौर ने किन्हीं अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए।

जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।