32 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, गई जान
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के पुलिस थाना अंब के तहत प्रतापनगर में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। हालाँकि महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
मृतका की पहचान 32 वर्षीय ज्योति पत्नी अमरीक सिंह निवासी प्रतापनगर, अंब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, ज्योति ने गुरुवार रात्रि को घर में अचानक ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसकी तबियत काफी बिगड़ गई। तबियत बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। डीएसपी अंब वसूधा सुद ने मामले की पुष्टि की है।